ये 6 लक्षण हैं डायबिटीज होने के सटीक संकेत

ये 6 लक्षण हैं डायबिटीज होने के सटीक संकेत

सेहतराग टीम

आज के समय में हर तीसरा व्यक्ति डायबिटीज का रोगी है। यह बीमारी आज के समय में काफी तेजी से फैल रही है। वैसे तो इसका इलाज परहेज है लेकिन तब पर भी कई बार ये कंट्रोल नहीं हो पाती है। ऐसी स्थिति में ये बीमारी शरीर के कई भागों को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि इसको लेकर हम सचेत और जागरूक रहें तभी इससे बचा जा सकता है।

पढ़ें- सुबह आधे घंटे की सैर डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार, इन 4 रोगों में भी असरदार

आपको बता दे कि डायबिटीज तो वैसे सभी लोगों को होता है लेकिन जब ये बढ़ या घट जाता है तब परेशान करता है। ऐसे में इसमें कब उतार चढ़ाव हो जाता है कई बार लोगों को पता भी नहीं चलता है। ऐसे में इसे कैसे पहचाने ये सबसे बड़ा सवाल है, तो आज हम आपको बताएगे कि आखिर कैसे पहचाने की आपको डायबिटीज हुआ है या नहीं-

नजर कमजोर होना

डायबिटीज शरीर के अलग-अलग अंगों पर असर डालती है। सबसे पहले ये आंखों पर ही असर डालती है। आंखों की रोशनी कम हो जाती है। कई बार तो डायबिटीज इतनी बढ़ जाती है कि लोगों की आंखों की रोशनी भी चली जाती है। अगर आपकी नजरें अचानक कमजोर हुई हैं तो समझ जाइए कि आप डायबिटीज की गिरफ्त में आ चुके हैं।

किसी भी जख्म का जल्दी न भरना

डायबिटीज पेशेंट का कोई भी जख्म जल्दी नहीं भरता है। फिर चाहे वो जख्म छोटा या फिर कोई बड़ा। कई बार तो शरीर के किसी अंग पर खुलजी करते रहने से भी निशान इतना गहरा हो जाता है कि उसे भरने में लंबा वक्त लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो सचेत हो जाइए।

मुंह का बार सूखना

मधुमेह के रोगियों को बहुत प्यास लगती है। थोड़ी थोड़ी देर में उन्हें ऐसा लगता है कि उनका मुंह सूख रहा है। ऐसा मुंह में नमी की कमी के कारण होता है। ऐसा होने पर भी डॉक्टर से संपर्क करें। 

बार-बार भूख लगना

वैसे तो भूख लगना आम बात है। लेकिन बार बार भूख लगना डायबिटीज का एक लक्षण ही है। मधुमेह के रोगियों को बार बार भूख लगती है। कई लोग तो ऐसे हैं कि भरपेट खाना खाने के बाद भी उनकी भूख शांत नहीं होती। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो सचेत हो जाइए।

मसुड़ों से खून बहना

मसूड़ों में अगर आपके लगातार सूजन बनी हुई है तो ये भी डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। कई बार तो मसूड़ों से खून भी आने लगता है। ऐसे में आपको तुरंत शुगर टेस्ट करवाना चाहिए।

बार बार यूरिन आना

डायबिटीज मरीजों का सबसे आम लक्षण है कि उन्हें बार बार बाथरूम जाना पड़ता है। इसके साथ अगर आपको यूरिन का रंग ज्यादा पीला लगे तो भी इसे आप डायबिटीज का संकेत मान सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि यूरिन पास होने के बाद लोग पानी डालना भूल जाते है। ऐसे में अगर आपको यूरिन पर चीटियां दिखे तो समझ जाए कि आप मधुमेह के शिकार हो चुके हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

बड़ा ही गुणकारी है करौंदा, जानिए औषधीय उपयोगिता

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।